Home JAUNPUR Jaunpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्वक ढंग से हुआ खानापट्टी का...
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव में प्रधान पद के लिए पंचायत उपचुनाव में बुधवार को 46 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 46.15 प्रतिशत का मतदान हुआ।
पुरुषों की तुलना में आधी आबादी ने ज्यादा मतदान किया। सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। मतदान हेतु कुल 4 बूथ बने थे। उक्त गांव में कुल 2561 मतदाता थे जिसमें कुल 1182 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। 577 पुरुष और 605 महिलाओं ने मतदान किया।
शांतिपूर्ण मतदान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और तहसीलदार सौरभ कुमार भी बीच—बीच में चक्रमण करते रहे। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह भारी फोर्स के साथ पूरे दिन डटे रहे। मौके पर अग्निशमन का वाहन भी सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा। उक्त गांव की प्रधान किरन सिंह के निधन के बाद सुशील सिंह को कार्यवाहक प्रधान चुना गया था। चुनाव में दो प्रत्याशी आमने सामने थे।








