डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में किशोरी द्वारा अपने चाचा समेत दो अन्य पर छेड़खानी का आरोप हुए थाने पर तहरीर दी गई। जानकारी के अनुसार पारिवारिक जमीनी विवाद के मामले में दोनों पक्ष द्वारा वर्षों पूर्व मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें एक पक्ष से विवेचना शुरू हुई है।
इसी बीच किशोरी द्वारा अपने चाचा सहित दो अन्य पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी गई। मामले में पुलिस कदिरापुर गांव निवासी मुकेश पुत्र धनीराम समेत अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।