झांसी मीडिया क्लब का चुनाव 6 महीने बाद होगा

  • कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

मुकेश तिवारी
झांसी। पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब के चुनाव आगामी 6 माह बाद होंगे। यह निर्णय झांसी मीडिया की आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बुधवार को पत्रकार भवन में आयोजित की गई।
झांसी मीडिया क्लब की बैठक में मीडिया क्लब के कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने की। इस दौरान मीडिया क्लब के महामंत्री विष्णु दुबे ने संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर जोर दिया।
वहीं संगठन के उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने तथा मीडिया क्लब के चुनाव आगामी 6 माह में सभी पदों पर कराने का निर्णय लिया गया जिस पर सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने सहमति जताई। संगठन के चुनाव कराने के लिए सदस्यों की सूची ओर एल्डर कमेटी गठित करने पर चर्चा की जाएगी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur