राष्ट्रीय लोक अदालत व यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित

एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में प्रभारी यातायात मो0 शमीम, चौकी प्रभारी सेमरी उपनिरीक्षक बृज कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली भिनगा अंतर्गत सेमरी चौराहा पर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक किया।
इस दौरान लाउड हेलर के माध्यम से आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को अपने लंबित वादों व चालानों का निस्तारण कराने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुड सेमेरिटन, हिट एंड रन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आमजन से अपील की गयी कि सड़क पर घायल व्यक्तियों की सहायता अवश्य करें। प्रभारी यातायात द्वारा पहले हेलमेट, बाद में चाभी स्लोगन को वाहनों पर चस्पा कर सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट्स का वितरण भी किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई एवं भारी शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur