अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी कामतघर परिसर मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई शिव जयंती जहां हजारों शिव प्रेमी ने आकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करके नतमस्तक किया।
बता दें कि शिवसेना शाखा कामतघर के पदाधिकारियों और स्थानिय पूर्व महापौर मनोज काटेकर, पूर्व नगरसेविका वंदनाताई काटेकर के मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय शिवजयंती का आयोजन हुआ।
पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना का पूजन किया गया और तुळजाभवानी भजन मंडल द्वारा हरिपाठ किया गया। वहीं लातुर से आये मुख्य अतिथि महादेव महाराज सलगरे ने उपस्थित शिवप्रेमियों को छत्रपति शिवाजी महाराज के किये कार्यों और चरिथार्थ पर भजन कर जानकारी दिया।
बुधवार की सुबह महाराज के प्रतिमा का पूजन कर शिव प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर पूरे कामतघर परिसर मे दर्शन कराया गया। छोटे छात्रों द्वारा वेशभूषा स्पर्धा का आयोजन भी किया गया था। पूरे शिव जयंती उत्सव के दौरान हर जगह पटाखों की आतिशबाजी की गई और ढ़ोल—ताशे के गजरे में छत्रपति शिवाजी महाराज को मान वन्दना दी गयी।
विशेषतः युवा नेता तेजस काटेकर के मार्गदर्शन मे युवाओं ने भी बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया था।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शिवसेना शाखा कामतघर के पदाधिकारी शरद म्हात्रे, विशाल भोईर, धनराज चौधरी, राजू काटेकर, महेन्द्र बोबड़े, राम पाटील, रजनीश पाटील सहित तमाम लोगों ने अथक प्रयास किया।