-
बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर हम लोगों के भगवान हैं: सांसद
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असबरनपुर में स्थित जंगी पीजी कॉलेज का 20वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती
व शिक्षा की ज्योति जलाने वाली माता सावित्री बाई फुले के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुये सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज एवं पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत तूफानी सरोज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष सपा रहे जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज और विशिष्ट अतिथि इंदु प्रकाश सिंह पमपम और लाल बहादुर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक ने किया।
कार्यक्रम में मछलीशहर लोकसभा के सभी विधानसभाओं से पदाधिकारी व गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे। वहीं जंगी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आये लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नशा मुक्ति, पर्यावरण, धरती मां को कैसे सुरक्षित रखें, देश भक्ति विलुप्त हो रही लोकगीत सहित तमाम गीतों की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं ने किया।
वहीं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने बताया कि पर संसद व विधायक तूफानी सरोज काफी संघर्षशील व्यक्ति रहे हैं। 20 साल पहले महाविद्यालय की नींव डाले थे। आज यह विद्यालय एक बड़े बट वृक्ष के रूप में दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विद्यालय बहुत ही काम देखने को मिलते हैं। पूर्व सांसद की जितनी सराहना की जाए वह कम है। यह भी कहा कि यहां से जब कोई बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस व कुछ बच्चे नेता भी बनते हैं।
आज उसका उदाहरण मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज हैं।
वहीं दूसरे वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने बताया कि शिक्षा सबसे बड़ी मनुष्य जीवन की अनमोल पूंजी है। शिक्षा के बिना मनुष्य बेकार है।
इस विद्यालय का शिलान्यास व लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने किया था। आज 20 साल में यह विद्यालय अपनी प्रगति की चरम सीमा पर पहुंच चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की जो ज्योति पूर्व सांसद ने जलाया है आज उसी का परिणाम है कि आज हम लोग 20वां वार्षिकोत्सव में पहुंचे हैं।
पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत तूफानी सरोज ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद व सहयोग से आज यह विद्यालय यहां तक पहुंचा है, इसलिए मैं पूरी क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
अंत में अध्यक्षता कर रहीं मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने सभी को प्रणाम करते हुये कहा कि आशीर्वाद चाहती हूं कि जैसे आप लोगों ने मुझे इस पद पर बैठाया है, मैं प्रयास करूंगी। हमारे क्षेत्र की जनता का कद हर समय ऊंचा रहे। यह विद्यालय हमारे पिता जी की आत्मा है जो उनके सामान को ऊंचा करती है। आज हम लोगों के लिए डा. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वास्तविक भगवान है जिन्होंने आज हम लोगों को हक अधिकार देकर मान—सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
अंत में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ जहां पत्रकार बंधुओ के साथ वरिष्ठ संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। जंगी प्रतिभा परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में कॉमेडियन मनीष रावत ने नेताओं व अभिनेताओं तमाम बोलियो द्वारा आये लोगों को खूब हंसाया।
इस अवसर पर अरुण यादव, अजीत चौरसिया, डा. सरफराज खान, जितेंद्र यादव, संजय राजभर, सभाजीत यादव, सुरेश यादव, अमरनाथ यादव प्रबंधक, धनंजय सरोज, प्राचार्य मीता राम पाल, प्रेम प्रकाश यादव, वरिष्ठ बाबू लकी त्रिपाठी, दिनेश यादव, प्रदीप वर्मा, युवा सपा नेता राजदेव पटेल, पवन मंडल युवा सपा नेता, मनीष रावत कॉमेडियन, दुर्गेश मणि गायक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।