Home JAUNPUR Jaunpur News: कुम्भ जा रही डबल डेकर बस एवं सूमो हुई हादसे...
-
8 लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा हुये घायल, अस्पताल में भर्ती
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरूवार को तड़के करीब 5 बजे भीषण हादसा हो गया। अलग—अलग दुर्घटना में कुम्भ जा रहे 8 तीर्थयात्रियों की जान चली गयी जबकि 40 लोग घायल हो गये हैंं सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्भ स्नान के बाद काशी और अयोध्या को निकले दो वाहन जौनपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गये। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है तथा लगभग 40 लोग घायल हो गये हैं।
घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासनिक अमला मुस्तैदी के साथ लगकर श्रद्धालुओं का उपचार कर रहा है। उपचार के लिये अन्य अस्पतालों से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगायी गयी है। हादसा गुरुवार की भोर बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुआ।
बताया गया कि झारखण्ड नम्बर की टाटा सूमो श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से कुम्भ की ओर जा रही थी। गुरूवार तड़के जैसे ही सरोखनपुर पहुंची तो किसी वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गयी। सूमो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा।
सूमो के हादसे का बचाव कार्य करने के बाद अभी प्रशासनिक टीम सामान्य हो भी नहीं पायी थी कि लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल से सौ मीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर खड़े चावल लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गयी। इस हादसे में बस चालक एवं दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा लगभग 40 लोग घायल हो गये हैं।








