धानेपुर पुलिस ने जालसाज को किया गिरफ्तार

मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 138, 471, 468, 467, 420, 419, 406 भादंवि से सम्बन्धित जालसाज अभियुक्त दीपक पाठक पुत्र बडे लाल पाठक निवासी वार्ड नं0-19 निकट शारदा हाॅस्पिटल होशंगाबाद मध्य प्रदेश को मनकापुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।
8 मार्च को वादी दुष्यन्त तिवारी पुत्र रेतवागाडा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी दीपक पाठक द्वारा इण्डियन आयल कम्पनी के फर्जी/जाली दस्तावेज तैयार कर पेट्रोल पम्प दिलाने के नाम पर 25 लाख रूपयों की ठगी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। धानेपुर पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषी पाये गए आरोपी दीपक पाठक को मनकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur