डीएम—एसपी ने थाना दिवस में सुनीं शिकायतें

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कोतवाली फतेहपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं व कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, उनका समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना शासन व सरकार की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि समस्याओं के समाधान में फरियादियों को सन्तुष्टि भी मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सम्बंधित थानों के थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur