Home UTTAR-PRADESH डीएम—एसएसपी ने मढ़िया महादेव एवं सिद्धेश्वर मन्दिर का किया निरीक्षण
-
मन्दिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये निर्देश
मुकेश तिवारी
झांसी। महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने मढ़िया महादेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर मंदिर का भ्रमण करते हुये महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए समस्त तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के पर्व पर कोई नई परम्परा न डाली जाए और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाय। भ्रमण के दौरान मंदिर संचालक एवं पुजारियों से वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुये बैरिकेटिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनपद सहित नगर क्षेत्र में विभिन्न शोभायात्राओं, मेलों का आयोजन एवं नगर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों पर पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों की अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होती है, उन्हें नियंत्रित करने के लिए वेरीकेटिंग की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर जुलूस निकालने वाले मार्ग को भी देख लिए जाने के नगर निगम सहित अन्य संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि के त्यौहारों पर पानी व विद्युत तथा सड़क को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने नगर निगम विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि मंदिरों के आस-पास स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नहीं है। स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाय जहाँ विद्युत तार लटके हुए हैं, उनको ठीक किया जाय, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन अरुण सिंह, क्षेत्राधिकारी सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी, आचार्य हरिओम पाठक सहित विद्युत विभाग नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








