Home JAUNPUR Jaunpur News: सहकार भारती की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सहकार भारती की बैठक हुई जिसका शुभारम्भ डॉ अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष, विजय पांडेय प्रदेश सह संगठन प्रमुख, अखिलेश सिंह विभाग संयोजक काशी विभाग, अनिल पांडेय विभाग सह संयोजक काशी एवं प्रदीप सिंह जिलाध्यक्ष ने भारत माता एवं स्व. लक्ष्मण राव इनामदार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। सहकार गीत एवं संगठन मंत्र महामंत्री रजनी साहू एवं महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। प्रदेश से आये अतिथियों का स्वागत संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिंह ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर उनको सहकार भारती से जुड़कर सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक सदस्य कम से कम 50 सदस्य बनायें। जनपद में कुल कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। संगठन की बैठक नियमित किया जाय।
बैठक का एजेंडा बनाकर बैठक में चर्चा की जाय। सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन कर दायित्व देने, कार्यवाही रजिस्टर बनाकर कार्यवाही का अंकन करने की आवश्यकता और उसके महत्व के बारे में अवगत कराया। इस प्रकार एक सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी कार्यकारिणी का गठन करने तथा संगठन को प्रभावशाली बनाने हेतु संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।
सहकारिता से ही समाज एकजुट होगा और समृद्धि आएगी इसके लिए कम से कम 6 प्रकोष्ठ जैसे स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, मत्स्य, पैक्स, दुग्ध, श्रम प्रकोष्ठ के गठन पर विशेष जोर दिया। प्रकोष्ठों का गठन करने की महती आवश्यकता है। वार्ता कर सक्षम कार्यकर्ता को प्रकोष्ठों का दायित्व सौंपा जाय।
इसी क्रम में विजय पांडेय ने सहकारी समितियों के सचिव की भर्ती, समिति के जीर्ण—शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने एवं बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि नई समिति एवं समूहों का भी गठन किया जाय और पुरानी चल रही समितियों और समूहों को अपने साथ जोड़कर सहकारिता को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप सिंह जिलाध्यक्ष एवं संचालन अर्चना सिंह ने किया अंत में महामंत्री रजनी साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भोला नाथ मिश्रा, रत्ती राम यादव, अजय सिंह, रेखा त्रिपाठी, राजेश सिंह, अवनीन्द्र तिवारी, दिलीप सिंह, रेखा सिंह, साधना साहू, बबिता निषाद, गीता निषाद, धर्मेन्द्र रघुवंशी, योगेश साहू, अमित जायसवाल, विपिन राय, विनय शुक्ला, नवनीत श्रीवास्तव, रूप नारायण माली, अमित निगम, डॉ भूपेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, रिधित सेठ, प्रदीप सिंह, अनील त्रिपाठी, जेके निषाद, संतोष उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, अरविन्द निषाद, संतोष गुप्ता टम, विमल श्रीवास्तव, योगेश सिंह, पवन भाष्कर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








