दिल्ली हो गई अब रेखा कि चेहरे सबके खिले हुए।
चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं कहते हैं सब मिले हुए।।
राजपाट सिंहासन सत्ता यह जीवन का खेल हुआ।
सुषमा, शीला, आतिशी चौथी महिला का मेल हुआ।।
शालीमार से जीत चुकी महिला शक्ति अब आई है।
27 साल बाद जीत की ऐसी परम्परा निभाई है।।
70 में 48 सीटें भाजपा ने अब अपनाई हैं।
दिल्ली पर राज कौन करेगा राजनीति गरमाई है।।
चीफ की बेटी रेखा जो डी.यू. छात्रसंघ अध्यक्ष रही।
पार्षद, विधायक बन वह किसी से कम नहीं रही।।
शीर्ष नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी दिल्ली के विकास की।
शौचालय, उज्जवला, पानी, सड़क से आकाश की।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झूम रहा मस्ती में।
सुविधाएं मिलेंगी अब पूछ रहे सब अपनी बस्ती में।।
दो बच्चों की मां बन बैठी अब पूरा दिल्ली परिवार है।
शीर्ष नेतृत्व पद भार दे दिया महिला अधिकार है।।
बीस फरवरी राजतिलक रेखा का परचम फहराया।
देश मे लाखों बेटियों को शासन में अपनापन आया।।
देवी प्रसाद शर्मा ‘प्रभात’
ब्यूरो चीफ तेजस टूडे आजमगढ़
मो.नं. 7008310396