मध्य प्रदेश में एडीजी बने आईपीएस राजा बाबू

रूपा गोयल
बांदा। जिले के पचनेही कस्बा निवासी वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी राजा बाबू सिंह ने बीएसएफ आईजी के रूप में अपनी प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर वापसी की है।
उनकी इस नियुक्ति को जिले और प्रदेश के लिए महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। राजा बाबू सिंह अपनी ईमानदारी, सख्त प्रशासनिक निर्णयों और अनुशासनप्रियता के लिए जाने जाते हैं। बीएसएफ में आईजी रहते हुए उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक प्रशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी कार्यशैली को हमेशा सराहा गया और अब मध्य प्रदेश पुलिस में उनकी वापसी से प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि राजा बाबू सिंह ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उनकी प्रशासनिक क्षमता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते उन्हें देश भर में सम्मान प्राप्त हुआ है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur