पीडीए जन पंचायत का किया गया आयोजन

रूपा गोयल
अतर्रा, बांदा। अतर्रा ग्रामीण के रामाधार का पुरवा नरैनी रोड में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, आयोजक पवन गर्ग और जिला महासचिव एजाज खान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी, शाहिद अली, विष्णु यादव, सुनील कुशवाहा, बृजभूषण यादव, सुमन दिवाकर, अशोक पाण्डेय, भरत लाल दिवाकर, जुगल जाटव, रामधनी रैकवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि पीडीए जन पंचायत का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश भर में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को संगठित कर उनके हक और अधिकारों की रक्षा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपना सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समाज में सौहार्द स्थापित करना है और इसी दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी ने किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur