डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दुराचार और पाक्सो एक्ट में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी समय दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में वाञ्छित अभियुक्त की घर पर होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुये पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान क्षेत्र के बसौली निवासी सन्तोष कुमार पुत्र लालचन्द के रूप में हुई। गौरतलब है कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363, 366, 376, 120B व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।