निरंकारी सेवादल महात्माओं ने किया सफाई सेवा

  • सत्संग से प्रेम, नम्रता, सहनशीलता जैसे गुणों का विकास सम्भव: मुखी

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के जलालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहटी में स्थित पौराणिक मंदिर त्रिलोचन महादेव के परिसर में सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देश में बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर पूरे विश्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान शुरू करने से पहले सुमिरन करके निरंकारी महात्माओं ने स्वच्छता अभियान को शुरू किया। वहीं स्वच्छता अभियान का मूल मंत्र स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के अंतर्गत जौनपुर जिले के 3 ब्रांचों ने सम्मिलित रूप से जिसमें चंवरी, त्रिलोचन महादेव, इजरी ने मंदिर के पूरे परिसर को इस प्रकार से चमकया जिसको देखकर वहां के स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।
साथ ही कहा कि इस प्रकार से पूरे मंदिर परिसर को कभी साफ सुथरा नहीं पाया गया था। वहीं मंदिर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुरलीधर गिरी ने बताया कि अगले वर्ष भी मंदिर को इतना सुंदर बनाने में निरंकारी मिशन की अहम भूमिका रही। ऐसा पूरे साल में केवल एक बार हो पता है जो निरंकारी महात्माओं की देन है। निरंकारी मिशन एवं सेवादारों की जितनी सराहना की जाए वह कम है। वही निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि मन को स्वच्छ तभी बनाया जा सकता है जब सेवा, सुमिरन, सत्संग और सतगुरु के बताए हुए रास्तों पर जो संत महात्मा चलते हैं, उनका जीवन इसी तरह स्वच्छ एवं सुंदर होता है। जिस प्रकार से खाए हुए बर्तन को रोज धोना पड़ता है। इस प्रकार मन को भी सत्संग, सुमिरन और सेवा रूपी गुणों से युक्त होकर रोज साफ करना होता है।
इस अवसर पर चंवरी मुखी करमजीत जी, इजरी मुखी बरसाती जी, त्रिलोचन महादेव के मुखी मालती जी, सेवादल संचालक रामजीत जी, सेवादल संचालक हेमचंद जी, धर्मेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, जितेंद्र चौधरी, संतारा जी, निशा जी, रबिता जी, सरिता जी, लालमणि जी, शिव आसरे जी, रमेश कुमार शिक्षक, रेखा जी, राजाराम जी, निर्मला जी, सीता जी, मनोज जी, घनश्याम जी, उमाकांत जी, रामबाबू जी, सुशील जी, आजाद जी सहित तमाम सेवादार मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur