अश्वनी सैनी
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के मौरावां मवई मार्ग स्थित कल्याणखेड़ा मोड़ के पास बुधवार रात साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह उछल कर वह सड़क पर गिर जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अकोहरी मजरा कल्याणखेड़ा गांव के रहने वाले वृद्ध बाबू लाल बुधवार शाम ठकुराइनखेड़ा गांव निवासी साथी दीपू के बेटे छेदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जहां से रात में साइकिल से घर लौटते समय मौरावां मवई मार्ग स्थित कल्याणखेड़ा मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से साइकिल मे टक्कर मार दी। हादसे में मार्ग पर उछलकर गिरकर बाबूलाल गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में सीएचसी लाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। पत्नी बुधादेवी व बेटे संतोष तथा उमेश का रो रो कर बेहाल होते रहे। मृतक बाबू लाल बहुत मिलनसार था। जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोगों का घर पर तांता लगा रहा। इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बेटे संतोष की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।








