Jaunpur News: आखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का हुआ सम्मेलन

  • तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

केएस यादव
जौनपुर। जगत नारायण इंटर कालेज के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में हुआ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह संगठन ब्राह्मणों के सर्व हित के लिये कार्य करने के साथ ही समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का कार्य कर रहा है।
जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। ब्राहमण समाज के अलावा हर वर्ग के सुख—दुख में हमेशा सहयोग देंगे। उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण त्रिपाठी एवं संचालन राकेश मिश्रा मंगला गुरु ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय, विनय त्रिपाठी, रामचन्दर मिश्रा, माला शुक्ला, विकेश उपाध्याय, कैलाश दूबे, राकेश उपाध्याय, अनुज मिश्रा, कृपाशंकर दुबे, प्रदीप दुबे, रमेश चंद्र मिश्रा, अखिलेश चंद्र पाठक, राजेंद्र, शशिकांत पाठक, उदयभान पाठक, सुभाष चंद्र पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur