पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर बीएचयू परिसर में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण

अतुल राय
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कैम्पस में पर्यावरण विद अनिल सिंह ने 51पौधे लगवाए। स्वच्छता हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक कर जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई। पर्यावरण धारणी संस्थान के निदेशक प्रो0 एस0 रघुवंशी के निर्देशन में कुल 70 प्रजातियों के पौधे सृजन सामाजिक विकास न्यास संस्था के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल सिंह द्वारा पुनः सघन वन बनाया जा रहा है जिसमें कुल 30 प्रजातियों के 51 पौधे लगाये गये।
इसमें आम, अमरूद, जामुन कटहल, नीबू, चीकू, लीची, आंवला, गंधराज, स्वर्ण चम्पा, रेड सावनी टिकोमा, शमी, पारिजात आदि के 51 पौधे लगाये गये। मुख्य अतिथि प्रो विन्दू पारिस्थितिकी विज्ञान संस्थान कोट्टायम केरल, विशिष्ट अतिथि मदन राम चौरसिया उपाध्यक्ष सृजन सामाजिक विकास न्यास, आशालता मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कोट्टायम केरल, ओम प्रकाश माली इन्चार्ज बीएचयू, इन्द्रेश, धर्मेन्द्र पटेल सहित पर्यावरण विभाग के छात्र—छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। माली बन्धुओं ने सभी पौधों को संरक्षित करने हेतु संकल्प लिया। इस माह के अन्दर ही सभी 70प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur