प्रेस मीडिया लबादा गैंग का घिनौना कृत्य और धंधा…?

उत्तर प्रदेश खासकर अम्बेडकरनगर में प्रेस मीडिया का सदुपयोग आपराधिक गैंगों द्वारा धड़ल्ले से किए जाने की चर्चा है। कहते हैं कि इन गैंग्स के सदस्य प्रेस मीडिया का चोला पहने अनेक प्रकार के अनैतिक, असामाजिक, घिनौना और आपराधिक कृत्य कर रहे हैं। मानव, पशु और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले देह व्यापार के संरक्षक इन तथाकथित प्रेस मीडिया वालों का याराना पुलिस के साथ होने से अनैतिक और अपराधिक कृत्य निर्बाध रूप से किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से अपनी कथित प्रगाढ़ता का ढोल खुद इस गैंग के लोग पीटते हैं। ऐसा करके लोगों में अपना धौंस बनाते हैं।
सूत्रों के अनुसार आजकल प्रेस मीडिया का लबादा ओढ़े एक गैंग सक्रिय है जो देह व्यापार को अपना मुख्य व्यवसाय बनाकर कमाई कर रहा है। यह गैंग देश के विभिन्न प्रांतों और करीबी गरीब मुल्कों से जिस्म फरोशी के लिए औरतों की खरीदारी करता है जिसमें युवतियां और किशोरियां शामिल हैं। गैंग इनको सस्ती कीमत पर खरीदकर अन्य जगहों पर बेचने का धंधा कर रहा है।
सूत्र बताते हैं कि यह गैंग एक लंबे अरसे से सक्रिय है। यह गैंग कतिपय कालोनियों में चल रहे प्राइवेट हाउसेस, सेवा सदनों और होटलों में देह व्यापार के तहत लड़कियों की सप्लाई करता है। 2 साल पहले शहर के एक होटल पर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने छापा भी मारा था। उसके बाद क्या हुआ… किसी को नहीं मालूम … मामला ठंडे डस्ट बिन में डाल दिया गया।
चर्चा है कि जिला मुख्यालय के उपनगरों में देह व्यापार लंबे अरसे से जारी है। इस धंधे को प्रेस लबादा और चोला धारी गैंग का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। ये सदस्य अपने व्यावसायिक अनुभव, सत्ता, प्रशासन और पुलिस पहुंच का पूरा लाभ उठाकर अनैतिक असामाजिक और घिनौने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
बताया जाता है कि प्रेस लेबल चिपकाए लोग जो गैर सामाजिक, अनैतिक और अवैध कार्यों को पिछले कई सालों से कर रहे हैं, वे अब अपने गैंग में अच्छे पैकेज पर भर्तियां भी कर रहे है। पैसों के लालच में कई उम्रदराज लोग प्रेस मीडिया का चोला पहने इस गैंग में शामिल हो रहे हैं।
इसी तरह प्रेस मीडिया चोला धारी गैंग मादक पदार्थों जैसे शराब, गांजा, चरस, ताड़ी, अफीम के अलावा असलहों का धंधा अपने संरक्षण में करवा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारियों से अपना याराना बताने वाले इस गैंग के सदस्य बेखौफ अपने कृत्य और धंधे का बेखौफ संचालन कर रहे हैं। गैंग के सदस्यों के पास जिले के हर बड़े अधिकारी के साथ सेल्फी एल्बम में मौजूद रहती है जो इनके लिए सुरक्षा कवच का काम करती है। 4 पहिया लक्जरी वाहनों से चलने वाले गैंग सदस्यों की माली हालत आम आदमी से कई गुना अधिक होती है।
कहते हैं कि जिले के गांवों में रहने वाली फैशन परस्त खाने पीने की शौकीन मनचली लड़कियां, स्कूल गोइंग लड़कियां गरीब जरूरतमंद महिलाएं और युवतियां इस गैंग के सदस्यों के चंगुल में पैसे और ऐशो आराम की लालसा में आसानी से फंस जाती हैं। यह कार्य/धंधा नित्य हो रहा है जिसमें आकर देह व्यापार में शामिल हो रही हैं। इस गैंग के संपर्क में आने वाली ये युवतियां बड़े बड़े होटल रेस्तरां में मनपसंद नाश्ता भोजन करती हैं। महंगे स्मार्ट फोन, महंगे पर्स लिए घड़ियां और लग्जरी गाड़ियों में लक दक घूमती हैं। महंगे और आधुनिक परिधानों की खरीददारी बड़े बड़े मॉल से करती हैं।
कहा जाता है कि गरीब तबके की फैशन परस्त लड़कियां और महिलाएं पैसे के लालच में इस गैंग के सदस्यों के साथ पर्यटन और होटलबाजी और महंगी शॉपिंग करती हैं। देह व्यापार पेशे से जुड़ी लड़कियों के घरों में सभी सुख सुविधा उपलब्ध रहती है। गैंग के झांसे में पड़ी युवतियों की खुद की जिंदगी तो बहुत अच्छी रहती है। प्रेस मीडिया चोलाधारी गैंग के सदस्य पहले खुद यौन सुख लेते हैं। बाद में अच्छी कीमत पर इनको अन्य देह व्यापारियों को बेंच देते हैं।
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और समाजसेवी संगठनों को इस घिनौने असामाजिक आपराधिक कार्यों/धंधों पर निगाह रखने की जरूरत है। यदि नियंत्रण लग जाय तो समाज का पतन होने से बच सकता है।
भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी
अकबरपुर, अम्बेडकरनगर
मो.नं. 9454908400

2025 Hang Out Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur