बसपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये रामसेवक प्रजापति

रूपा गोयल
बांदा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद बांदा के जिलाध्यक्ष राम सेवक प्रजापति को नियुक्त किए जाने की घोषणा किया। इसमें मुख्य अतिथि पदाधिकारी मुकेश अहिरवार, अशोक गौतम, बल्देव प्रसाद वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बसपा, रामबाबू चिरगईयां आदि ने घोषणा किया। अम्बेडकर पार्क कचेहरी चौराहा बांदा पहुंचकर बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पार्टी की नीतियों पर ईमानदारी से काम करने की शपथ लिया।
इस अवसर पर बल्देव प्रसाद वर्मा मंडल प्रभारी बसपा, गुलाब वर्मा सदस्य जिला पंचायत, राजू राही पूर्व जिला प्रभारी बसपा, संतोष वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष बसपा, मूलचंद्र यादव, मलखे श्रीवास पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सुखलाल बौद्ध पूर्व विधानसभा प्रभारी बांदा, सत्येन्द्र राणा, कुंज बिहारी प्रजापति, शिवबरन वर्मा, राम बहादुर निषाद, जनार्दन वर्मा, अरुण कुमार सविता, मनोज वर्मा विधानसभा अध्यक्ष, पंकज कुमार, कपिलदेव सिंह पूर्व मंडल प्रभारी, रावेंद्र मौर्य, शिवभूषण बाबूजी एडवोकेट, डा. राम हृदय वर्मा, कृष्णा प्रजापति, ब्रजेश गुप्ता, संदीप वर्मा, दीपक वर्मा, मेवा लाल वर्मा, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

2025 Hang Out Jaunpur