रहस्य एवं रोमांच से भरपूर उपन्यास ‘आस’ का हुआ विमोचन

  • उपन्यास के अन्य 10 संस्करण में विज्ञान और चमत्कार दोनों का समावेश होगा

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। युवा साहित्यकार अभिमन्यु पाल आलोचक द्वारा लिखित उपन्यास खास का विमोचन हुआ। हिंदी रचनाकार समूह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाषा सलाहकार डॉ संत लाल व साहित्यकार पुष्पा श्रीवास्तव शैली ने पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही शासकीय अधिवक्ता दिनेश लोधी भी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद ने लेखक को शुभकामनाएं दी।।
मुख्य अतिथि डा. संतलाल ने बताया कि लंबे समय के बाद रहस्य और रोमांच पर आधारित प्रकाशित इस उपन्यास में लोगों को चंद्रकांता साहित्य जैसा अनुभव पढ़ने पर मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं साहित्यकार पुष्पा श्रीवास्तव शैली ने बताया कि युवा साहित्यकार अभिमन्यु पाल की लिखिए पुस्तक उसे दूर के साहित्य को जीवित करेगी जो हॉरर और सस्पेंस पर लिखी होती थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट दिनेश लोधी व जगदीश प्रसाद ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में काम कर रही संस्था हिंदी रचनाकार से जुड़े अभिमन्यु पाल हिंदी की सेवा कर रहे हैं और युवा साहित्यकारों की तलाश इस समाज को है जो हिंदी को नए आयाम तक पहुंचा सके।
साहित्यकार कल्पना अवस्थी ने भी पुस्तक की प्रशंसा करते हुये बताया कि उपन्यास में रहस्य के साथ समाज के उन नकारात्मक पत्रों की आलोचना भी है जो समाज को विखंडित और अवस्थित करने का काम करते हैं। लेखक अभिमन्यु पाल ने बताया कि इस उपन्यास के अभी 10 संस्करण और आने हैं। यह प्रथम संस्करण हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको नए तरह की अनुभूति होगी।
हिंदी रचनाकार समूह के संचालक अभिमन्यु सिंह व पंकज गुप्ता ने आये सभी साहित्यकारों को धन्यवाद व्यक्त किया। लेखक को बधाई दी और साहित्य के क्षेत्र में हिंदी रचनाकार समूह हमेशा अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा, इसका आश्वासन दिया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

2025 Hang Out Jaunpur