मां दुनिया की सबसे शक्तिशाली अनन्त ऊर्जा है: कौशलेन्द्र

अतुल राय
वाराणसी। मां दुनियां की सबसे शक्तिशाली अनन्त ऊर्जा है जो जीवन मे संस्कार संग दिशा प्रदान करती है। कैथाैली स्थित मां शारदा इंग्लिश स्कूल में मातृशक्ति बंदन एवंअभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर बतौर मुख्य अतिथि कौशलेंद्र नारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि मां ही शक्ति है।
मां हीअनंत ऊर्जा है। यह दुनिया जो इतनी सुंदर दिखाई देती है। इस सबके पीछे अगर किसी का योगदान है तो वह मां का है। मां दुनिया का सबसे छोटा शब्द है। मां सबसे प्यारा शब्द है। मां सबसे शक्तिशाली और भावनात्मक शब्द है।
इस दौरान छात्राओं ने सराहनीय मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह एवं मातृशक्ति का स्वागत विजेंद्र नारायण सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक राखी सिंह ने किया। इस अवसर पर रानी विश्वकर्मा, जटाशंकर सिंह, आशीष सिंह, धीरज पाठक, डॉ0 प्रशांत सिंह, नीलिमा पाठक, प्रियंका सिंह, प्रिया पांडेय सहित 500 मां अभिभावक सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम का संचालन जेपी सिंह ने किया।

2025 Hang Out Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur