-
पूर्वजों के संघर्ष को अनदेखा कर रहे आज के पीढ़ी
इं. आरके जायसवाल
हरियाणा। गुरुग्राम नगर निगम निकायों के लिए वोटिंग रविवार को पूरा हो गया है। मतदान केंद्रों पर कम संख्या में लोग वोट करने पहुँचे और नतीजे 12 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक प्रदेश में 41.8% वोटिंग हुई है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में पुलिस ने बोगस वोटिंग करते हुए भी पकड़ा है।
वहीं शहर के मतदान केंद्र संख्या 394 पर मानवाधिकार एक्सन फोरम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व अभियंता आर के जायसवाल ने अपने सपरिवार सहित मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा की अपना मतदान कर गर्व महसूस कर रहा हूं लेकिन मतदान करने पश्चात और भी कई मतदान केन्द्रों दौरा करने के बाद देखा की कई मतदान केन्द्रों पर दोपहर दो बजे तक 25 फ़ीसदी भी मतदान नहीं हुआ था।
उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि हम सभी निश्चित रूप से अपने वोट के अधिकार के लिए अपने पूर्वजों की संघर्ष के संदर्भों से परिचित हैं और इसकी महत्ता को भली-भांति समझते हैं। हम यह भी जानते हैं कि मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है लेकिन जब इसका समय आता है तो इसकी महत्ता को दरकिनार कर देते हैं। यही एक ऐसा अधिकार जो हर वर्ग, समाज, गरीब, अमीर सबके लिए समान है। इसकी गरीमा को समझते हुए और अपने मताधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त बनाने में सदैव तत्पर रहना चाहिए। आज संपन्न हुए हरियाणा निकाय चुनाव मतदान की फ़ीसदी बेहद निराशाजनक रहा है और इसपर चिंतन करते हुए भविष्य में जागरूकता अभियान पर विशेष ध्यान देना होगा।











