होम मिनिस्टर कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने किया सहभाग

अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी में होम मिनिस्टर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया जिन्हें उचित ईनाम देकर सम्मानित किया गया। कपिल पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित पाटिल व भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं के लिए होम मिनिस्टर नामक कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री अण्णा साहेब जाधव महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। शहर की कई प्रसिद्ध राजनीतिक दल सामाजिक संगठन के लोग एक मंच पर इकट्ठा होकर केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को जन्मदिन की बधाई दिये। वहीं महिलाओं का जन सैलाब देखने को मिला। विशेष तौर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खेल में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओ को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षल पाटिल, यशवंत टावरे, विशाल पठारे, राजू गाजेंगी, रामकृष्णा पोट्टाबत्तीनी, विठोबा बिल्ला नाईक, सुभाष माने, संजय काबूकर, प्रवीण पाटील, बलबीर वालिया, भाजपा महिलाध्यक्षा सुनिता टावरे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Prakash Global School Jaunpur

2025 Hang Out Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur