वैश्विक परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका बढ़ी: प्रो. निशा

  • अंग्रेजी विभाग में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संदीप सिंह
प्रतापगढ़। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इम्पॉवर्ड वॉइसेस: वुमेन लीडिंग दा चेंज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में विषय रखते हुए विभागाध्यक्ष प्रो निशा सिंह ने कहा कि दुनिया भर में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव की धुरी बन रही हैं।
उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाएँ न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि नए दृष्टिकोण, नवाचार और समावेशी विकास के द्वार भी खोल रही हैं। महिला सशक्तिकरण सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए आवश्यक है।
शिक्षा, अवसरों की समानता और सामाजिक समर्थन से ही महिलाएँ अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सकती हैं। जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं तो न केवल वे अपने जीवन को बदलती हैं, बल्कि पूरी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में योगदान देती हैं। वैश्विक परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका है। महिला आधी आबादी और जीवन का आधार है।
भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में महिलाओं का अहम रोल होगा। संगोष्ठी में ज्योति गुप्ता, खुशी गुप्ता, अंशिका सिंह, काजल, सोमानशी शुक्ला, कीर्ति पाल, ब्यूटी गुप्ता, अंकित पाण्डेय, सृष्टि सिंह, शिखा तिवारी, जान्हवी ओझा ने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी का संचालन हर्षिता एवं शिखा तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति सक्सेना ने आभार ज्ञापन किया।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur