Home JAUNPUR Jaunpur News: सद्भावना क्लब ने गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन
-
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम माही अरोरा, द्वितीय रिया सोनी और तृतीय जहीन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भावना क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन ब्लास्मस स्कूल मानिक चौक में हुआ।
मुख्य अतिथि उम्मे रहिला चेयरमैन नगर पंचायत ज़फराबाद ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील, मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। इसी दिशा में उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है।
विशिष्ट अतिथि कंचन पांडेय चौकी प्रभारी शकरमण्डी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान का आयोजन करके भारतीय संस्कृति में महिला की गरिमामयी स्थिति और सामाजिक विकास यात्रा में महिलाओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है जिसको रेखांखित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डाला।
अर्चना सिंह प्रिंसिपल टीडीएमसी ने कहा कि भारत में नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन आज भी स्त्रियां अभावों में जिन्दगी बिता रही हैं। ब्लॉसम्स स्कूल के प्रबंधक शम्स अब्बास ने महिलाओं के पारिवारिक सम्बन्ध की चुनौतियों और उनके उत्तरदायित्वों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। पोशकी साहू सभासद भंडारी ने भी महिलाओं की शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
समाज के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं मिनाज़ शेख एवं नीलम अस्थाना प्रिंसिपल को प्रशस्ति पत्र, फूल—माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों ने कहा कि हम खुद सुनिश्चित करें कि हम किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही अरोरा और द्वितीय रिया सोनी और तृतीय स्थान ज़हीन ने प्राप्त किया। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व सचिव विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दिया। कार्यक्रम संयोजक आदर्श वर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कार्यक्रम में उपस्थिति विद्यालय की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए महिला शिक्षा व उनके कौशल विकास पर जागरूक किया जिससे उनको भविष्य में किसी पर निर्भर न रहना पड़े।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने महिलाओं की दोहरी भूमिका का जिक्र करते हुए कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। इस अवसर पर सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, सलमान शेख, हाजी सैय्यद फरोग़ अहमद, डॉ मोहम्मद मुजम्मिल, शोएब कलाम, असगर मेंहदी, विनीत कुमार, विकास अग्रहरि, नागेंद्र यादव, असलम नकवी, ज़ीशान जी, अस्मा ज़हरा, मिस्बाह ज़हरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











