Jaunpur News: महिलाएं सशक्त होंगी तभी होगा समाज का विकास: प्रो. मानस

  • व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण की दशा एवं दिशा” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि समाज का सशक्तिकरण तब तक संभव नहीं जब तक महिलाएं सशक्त न हों।
सरकार महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध करा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने देश की कई महिलाओं का नाम लेते हुए बताया कि अपनी काबिलियत से आज भी उच्च पदों पर आसीन हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं होगा।
विशिष्ट वक्ता डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि 2001 को महिला सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया गया था और इससे संबंधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई थी। स्वयं सहायता समूह और गैर-सरकारी संगठन महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने में सहायक रहे हैं। यह भी कहा कि इससे महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता और आत्म सम्मान प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में डॉ. निशा पांडेय ने स्वागत उद्बोधन दिया और महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा हेतु शपथ दिलाई। संगोष्ठी का संचालन दीपांजलि ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजनी मिश्र, डॉ. सुशील सिंह, प्रिंस सिंह, हर्ष एवं डॉ. नितिन चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur