Jaunpur News: चिकित्सा का रोल हमारे जीवन में जन्म से है मृत्यु तक: डा. अवनीश

  • महिला दिवस पर आयोजित हुआ नि:शुल्क ओपीडी

अमित जायसवाल/अरविन्द यादव

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चंदवक बाजार में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन व बीपीए सचिव डॉ अवनीश सिंह ने महिला दिवस पर भौतिक चिकित्सा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह चिकित्सा पद्धति बहुत पुरानी है और बहुत महत्वपूर्ण है परंतु दुर्भाग्यवश कुछ अज्ञान और कुछ द्वेष की भाव से इसका विस्तार नहीं हो पा रहा था।
यह पूर्ण रूप से विज्ञान है न कि तुक्केबाजी। इस चिकित्सा का रोल हमारे जीवन में जन्म से मृत्यु तक है, इसलिए इसमें अलग-अलग विषयों में परास्नातक और शोध की पढ़ाई होती है। जैसे पीडिया, कार्डिया, गाईनी, ऑर्थो, न्यूरो, स्पोर्टस इत्यादि। इसको शिक्षा के उपरांत रोजगार की संभावना हर क्षेत्र में है।
आप अपनी क्लीनिक खोलकर मरीजों की सेवा, समाज की सेवा सम्मान के साथ करते हैं। मेडिकल की पढ़ाई में इसकी फीस अन्य पढ़ाई से कम है। ग्रेजुएशन के बाद आप क्लीनिक शुरू कर सकते हैं। साथ ही कहा कि जो भी फिजीओथीरेपी प्रैक्टिस में है, वह वैज्ञानिक तरीके से रील वगैरह ना बनायें और प्रोफेशन चिकित्सा जगत की मुख्य धारा में एक है जिसमें आप लोग इसका सम्मान करें। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur