Jaunpur News: जेसीआई शाहगंज सिटी ने राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप जीतने वाली हर्षिता को किया सम्मानित

फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप जीतने वाली हर्षिता सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर हर्षिता जी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये उन्हें दांव—पेंच भी सिखाया।
संस्थाध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 7वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली हर्षिता सिंह को संस्था ने “वुमन ऑफ वर्थ” कार्यक्रम के तहत सम्मानित करने का निर्णय लिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मान पत्र सौंपा। अध्यक्ष दीपा सेठ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर हर्षिता जी ने कहा कि सभी लड़कियों को आत्मरक्षा का तरीका सीखना चाहिए। ताइक्वांडो इस क्षेत्र में अच्छा विकल्प है। अपनी रक्षा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर हर्षिता ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक बताई और उन्हें ताइक्वांडो के दांव पेंच भी सिखाये। ताइक्वांडो के बारे में जानने और तकनीकी सीखने वाली छात्राओं ने जमकर अभ्यास किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur