भोईवाडा पुलिस स्टेशन ने किया रोजा इफ्तार

अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 के मार्गदर्शन में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के तत्वावधान में सोमवार को भिवंडी के धोबी तालाव स्थित स्विमिंग पुल के प्रांगण में शानदार ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन हुआ। इस मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि माहे रमजान में भाईचारा और अमन शांति बनाये रखने के लिए और आपसी समन्वय के लिए पिछले कई वर्षो से पुलिस द्वारा इस प्रकार के इफ्तार पार्टी का आयोजन होते आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 डॉ मोहन दहिकर, सहायक पुलिस आयुक्त दीपक देशमुख, वपोनी अशोक रत्नपाराखी, गुन्हे पुलिस उपनिरीक्षक बलिराम परदेशी के मार्गदर्शन में स्विमिंग पुल प्रांगण में रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों रोजेदारों ने अमन—शांति की दुवाएं पढ़कर रोजा खोला।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक अनीस मोमिन, वसीम अंसारी, रय्यान मोमिन सहित कई मान्यवर उपस्थित थे। वही भोईवाड़ा के वपोनी अशोक रत्नपारखी ने सभी को एकता और भाईचारे के साथ रहने की अपील किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अथक मेहनत किया।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur