राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गाँव में मकान बनवाने को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया जिसको लेकर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 5 को शांति भंग के आरोप में पाबन्द कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रम राय ने बताया कि क्षेत्र के मवई गाँव में मकान बनवाने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें उक्त गाँव से मूलचंद पुत्र स्व. जोखई, फूलचन्द्र पुत्र जोखई, महाजन पुत्र मूलचन्द्र, प्रकाश पुत्र स्व. रिखई व राजन पुत्र स्व. प्रकाश को शांति भंग में पाबन्द किया गया।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रम राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाठक, कांस्टेबल रवि कुमार व विनय कुमार शामिल रहे।