तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाबा बसरही नाथ के प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस के दिन कथा व्यास आचार्य आलोक मिश्र ने श्रीमद्भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता की गाथा युगों—युगों तक गाई जाएगी।
इस दौरान कृष्ण—सुदामा जी के चरित्र को सुनकर उपस्थित लोग भाव—विभोर हो उठे। इस अवसर पर विजय तिवारी सेनि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कल्लू पहलवान, राजेश तिवारी, अर्चना शुक्ला, सुरेश द्विवेदी, विनय बरनवाल, संतोष तिवारी, अतुल तिवारी, अभिषेक बरनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।