वासंतिक नवरात्र: नवमी तिथि में सिद्धिदात्री स्वरूप में भक्तों ने माता का किया दर्शन-पूजन

वासंतिक नवरात्र: नवमी तिथि में सिद्धिदात्री स्वरूप में भक्तों ने माता का किया दर्शन-पूजन

हवन-पूजन के साथ बासंतिक नवरात्र का हुआ समापन

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि के नवमी तिथि पर मां शीतला माता रानी जी का मां सिद्धिदात्री माता के स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। नवरात्रि के नौवें दिन माता दुर्गा का नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री माता का है इस दिन सिद्धिदात्री माता पूजा की जाती है। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है इसलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है। इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वासंतिक नवरात्र: नवमी तिथि में सिद्धिदात्री स्वरूप में भक्तों ने माता का किया दर्शन-पूजन

9वें दिन की पूजा में माता को पुरी, चने और हलवे का भोग लगाया जाता है और यह भोग कन्याओं को भी दिया जाता है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसे करने से ही मां के नौ दिनों की पूजा पूरी होती है। इसी क्रम में रविवार को शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मां शीतला माता रानी जो का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही मां शीतला माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतार लग गयी।
दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन, मातारानी जी के जय जयकारों से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी बारी से दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। वहीं पूर्वचिल के कोने कोने से आए हुए श्रद्धालु मुंडन संस्कार, कड़ाही पूजन कर परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेक करके सुख शांति, समृद्धि, धन यश वैभव की कामना की। दूर दराज से आने वाले भक्तों का तांता देर रात तक लगा रहा।
वहीं दर्शन पूजन करने के पश्चात दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल स्थित बाबा कालभैरव नाथ मन्दिर व मां काली मंदिर में दर्शन पूजन किए। व्रती महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से नव कन्या पूजन किया। हवन पूजन के पश्चात वासंतिक नवरात्र का समापन हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर क्षेत्र में शीतला चौकियां चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव सहयोगी पुलिस व पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur