एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। महिला शिक्षक संघ की निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या भी मौजूद थीं। आभा शुक्ला को जिलाध्यक्ष एवं नमिता श्रीवास्तव को जिला महामंत्री निर्वाचित किया गया। रेखा बघेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजुला बरनवाल उपाध्यक्ष ज्योति त्रिवेदी उपाध्यक्ष, सीमा सिंह संयुक्त मंत्री, नीता बरनवाल संगठन मंत्री, मुग्धा त्रिवेदी प्रचार मंत्री, अंशिका दुबे प्रचार मंत्री, कल्पना सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई। ब्लाक लखीमपुर अध्यक्ष कल्पना सिंह, ब्लॉक महामंत्री दिव्या शर्मा, ब्लॉक बेहजम अध्यक्ष आरती बाजपेई, ब्लॉक महामंत्री दीक्षा, ब्लॉक बिजुआ अध्यक्ष अंकिता, ब्लॉक महामंत्री रुचि वर्मा, ब्लॉक नकहा अध्यक्ष राशि, ब्लॉक महामंत्री कांता बिष्ट, ब्लॉक मितौली अध्यक्ष मंजू यादव, ब्लॉक महामंत्री प्रीति सरोहा, ब्लॉक पसगवां अध्यक्ष उर्मिला रस्तोगी, ब्लॉक महामंत्री विभा, ब्लॉक फूलबेहड़ अध्यक्ष स्वाति सिंह, ब्लॉक महामंत्री हर्षित श्रीवास्तव सहित अन्य महिला साथियों की उपस्थिति में जिले की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी सदस्याओं ने इस क्षण की साक्षी बनकर अपना योगदान दिया तथा संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुये बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।