Jaunpur News: रामनवमी पर निकली विराट शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। रामनवमी पर खेतासराय कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व आरती के साथ स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुभारंभ किया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में रथ, घोड़े, डीजे की धुनों के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा में रामभक्ति में लीन होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।

शोभायात्रा नगर के खेतासराय प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक, प्राचीन दुर्गा मन्दिर, संकट मोचन मन्दिर, काली माता मंदिर से होकर शुभारंभ स्थान पर आकर सम्पन्न हो गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। नगरवासियों ने इस आयोजन को अद्भुत, अनुकरणीय और उत्साहवर्धक बताया। रामनवमी की यह शोभायात्रा आपसी सौहार्द व धर्म-आस्था का प्रतीक बन गई।

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, धर्मचंद्र गुप्ता, शांति भूषण मिश्रा, बब्लू साहू, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, कपूरचंद जायसवाल, राजू बिन्द, डॉ. सूरत बिन्द, वीरेंद्र पाण्डेय, राहुल बरनवाल, विक्की गुप्ता, डॉ रविकांत सिंह, योगेश सिंह, छोटे लाल गुप्ता, डॉ इंद्रजीत बिन्द, संदीप बिन्द समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज़ से क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, थानाध्यक्ष रामाश्रम राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। अंत में मण्डल महामंत्री मनीष (धर्मरक्षक) ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS