Jaunpur News: उमरक्षा महावीर मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ के बाद हुआ हवन

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। शासन के मंशानुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा गांव में श्री अखंड रामचरित मानस का सस्वर पाठ संपन्न हुआ। हवन के बाद सैकड़ों भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मन्दिर पर आयोजित अखण्ड पाठ में सुधाकर शुक्ल, कैलाश शुक्ल, शिवशंकर तिवारी, सदानंद शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राकेश, विकास, विनोद, अभिषेक, सूरज आदि ने अखंड रामायण का सस्वर पाठ किया। आचार्य अशोक दुबे ने मंत्रों के साथ विधि—विधान से पूजन किया। त्रिलोकी नाथ, हीरामनी ने ढोलक बजाकर लोगों का मन मोह लिया।
प्रसाद ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, रविन्द्र मिश्रा, राकेश तिवारी, अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, ऋतु सुरजीत, अमरीश दुबे, ओमप्र काश सिंह, ग्राम प्रधान राजेन्द्र गैतम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भगवान परशुराम रामलीला समिति सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur