Home JAUNPUR Jaunpur News: हिन्दू संगठनों ने रामनवमी पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
-
पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने श्रीराम लला की आरती करके किया समापन
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के बहोरिकपुर में स्थित श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से श्रीराम नवमी पर प्रभु श्रीराम की भव्य झाँकी क्षेत्र के हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली गयी। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव पर सनातनी धर्मावलंबियों और प्रभु श्रीराम भक्तों द्वारा निकाली गयी। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड स्थित शिव मन्दिर पर जाकर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-आरती के साथ समाप्त हुई।

इसके पहले शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य समस्त हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों के साथ प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, विशम्भर दुबे, जगदम्बा जायसवाल, रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अमित दुबे, अमित शुक्ला, केतन तिवारी, राजाराम चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, शुभम दुबे, कुलदीप गुप्ता, शिवम दुबे, राजू दुबे, सन्तोष पाण्डेय, राजीव गुप्ता दाल मिल, विजेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।


















