Home JAUNPUR Jaunpur News: शाहगंज में हिन्दू युवा वाहिनी ने रामनवमी पर निकाली...
फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के घास मंडी चौक स्थित राम-जानकी मन्दिर बौलिया पोखरा से रामनवमी पर्व पर भव्य जुलूस निकाला गया। उक्त आयोजन हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा किया गया। रथ पर आसीन श्रीराम के दर्शन से लोग हुए निहाल हो गये। महापुरुषों की झांकियां भी जूलूस में शामिल रही। शोभायात्रा में भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। राम नाम के नारों से पूरा नगर गूंजायमान हों उठा। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां भी शामिल रहीं। प्रशासन की कड़ी निगरानी में निकली भव्य शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए उद्गम स्थल पर पहुंच समाप्त हुआ।
शोभायात्रा निकालने से पहले राम जानकी मंदिर ने हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने आरती करके शोभायात्रा को रवाना किया। योगीनाथ तिराहा पहुंची शोभायात्रा अद्भुत ढंग से सजाए गए रथ के आगे विभिन्न भेष-भूषा में सजे घोड़े और अरुण वीर शिवाजी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता आदि बालक—बालिकाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा घास मंडी चौक से होते हुए जेसीज चौक पर पहुंची जहां भक्तों ने झूमते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग होते हुए योगी नाथ तिराहा पहुंची और वहां से वापस कलेक्टरगंज होते हुए वापस घास मंडी चौक पर संपन्न हुआ।
शोभायात्रा में भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीष मोदनवाल, अक्षत अग्रहरि, हिमांशु यादव, समाजसेवी अनिल मोदनवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह, दिनेशकांत यादव, संदीप जायसवाल, वंश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


















