संजय शुक्ला
जौनपुर। चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह और राजवीर सिंह की अगुआई में शोभायात्रा निकाली गयी। रेखा सिंह, ममता सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, विभा सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं। सभी लोग रामचन्द्र जी के जयघोष के साथ नाचते—गाते हुये भव्य यात्रा में सम्मिलित हुये।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, बैण्ड—बाजा के साथ आकर्षक झांकियों व भगवान श्रीराम की पालकी शामिल थी जहां श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों ने नगर भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया था। श्रद्धालु नगरवासी अपने आराध्य देव का जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा कर रहे थे। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
शोभायात्रा में राजवीर सिंह, शिवम सिंह, राजीव सिंह, रमेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, शशिमणि त्रिपाठी, विपिन सिंह, आशू सिंह, आलोक सिंह, संदीप सिंह, डॉ दुर्गेश सिंह, निर्मल सिंह, विनोद सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।