भगवान श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ जौनपुर

  • चैत्र रामनवमी पर युवा बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, बैण्ड बाजा के साथ आकर्षक झांकियों व भगवान श्रीराम की पालकी शामिल थी। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालु नगरवासी अपने आराध्य देव की जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा कर रहे थे।

अनेक स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला की अगवानी करके आरती भी की गई। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिये सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा अहियापुर स्थित रामजानकी मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलंदगंज के कजगांव पड़ाव पर पहुंची जहां बनाये गये भव्य मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती की गयी।
शोभा यात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समिति द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कण्ट्रोल रूम से शोभायात्रा का प्रसारण किया जा रहा था। मुख्य अतिथि डॉ संजय सिंह ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों की देख—रेख में हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षकगण सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, मुन्ना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बम, संयोजक विजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिव प्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ, अंजू पाठक, मिलन श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि व महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur