जौनपुर। जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत दिनेश यादव फौजी एवं अनिल यादव फौजी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर दिनेश यादव एवं अनिल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण किया। साथ ही बुकें देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जनता यादव जिला पंचायत सदस्य, कमलेश यादव फौजी, हवलदार यादव फौजी, श्याम लाल यादव फौजी, कमलेश यादव प्रधान, अवधेश यादव, राजनाथ यादव, शिवा सोनकर, मनीष मौर्य, पंकज निषाद, सुनील प्रजापति, आकाश पाल, पिंटू सरोज, राहुल राजभर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।