-
कार्यकाल संतोषजनक रहने पर कर्मचारी साथियों ने कार्यकारिणी को पुन: दी जिम्मेदारी
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा का कार्यकाल समाप्त हो जाने के पश्चात् नवीन कार्यकारणी गठन के लिए विजय प्रताप सिंह वर्तमान अध्यक्ष की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारी साथियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम जिला मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने विगत कार्यकाल के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसके बाद नवीन कार्यकारणी का गठन व निर्वाचन के लिए कर्मचारी साथियों से विचार/प्रस्ताव मांगा गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री यतेन्द्र यादव सहित अन्य सार्थियों ने वर्तमान कार्यकारणी का कार्यकाल सन्तोषजनक बताते हुए सर्वसम्मति से इसी कार्यकारणी को पुर्ननिर्वाचित किये जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने पुनः विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव को मंत्री, पवन मौर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गौतम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मेंहदी रजा को संयुक्त मंत्री, प्रदीप सिंह को संगठन मंत्री, हर्षित श्रीवास्तव को क्रीड़ा मंत्री, त्रिलोकीनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष व रिंकू कुमार को आडिटर पर सम्पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए अपनी सहमति व्यक्त किया। सर्वसम्मति से निर्वतमान कार्यकारिणी को अगले 2 वर्ष के लिए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन की शुभकामना समस्त सदस्यों द्वारा दी गयी।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, जवाहर लाल सोनकर, भानु प्रताप गौतम, अजीत कुमार, सन्तोष दयाल, मो० मामूर खान, सूरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र सिंह, ज्ञानचन्द्र मौर्य, आनन्द सिंह, सुनील सिंह, कुसुम यादव, शालिनी सिंह सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।