अमित त्रिवेदी
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने वृद्धाश्रम अल्लीपुर का निरीक्षण किया।
उन्होंने वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुये कहा कि अपने जीवन में उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताएं छोड़ दीजिए। साथ रह रहे लोगों से मेल—जोल बढ़ाइये। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम प्रशासन आवश्यक को वस्तुओं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात वृद्धाश्रम हेतु नवीन निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम अधीक्षिका, स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।