बांदा की श्रुति को हिन्दी विषय में मिला प्रथम पुरस्कार

रूपा गोयल/संदीप पाण्डेय
बांदा। पटना में आयोजित राज्यस्तरीय निपुण टी.एल.एम. मेला 2.0 में बांदा की निवासिनी शिक्षिका श्रुति सिंह ने हिंदी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। यह पुरस्कार उन्हें उनके द्वारा बनाए गए नवाचारपूर्ण टी.एल.एम. (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल) प्रस्तुतीकरण के लिए दिया गया।
राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद श्रुति सिंह ने न केवल अपने विषय की गहराई को सरलता से प्रस्तुत किया, बल्कि बच्चों की समझ को ध्यान में रखते हुए अपने शिक्षण उपकरण को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में कुल 7 विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन आदि) में प्रतिभागियों ने भाग लिया। हर विषय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए लेकिन श्रुति सिंह का नाम विशेष रूप से हिंदी विषय में सबसे ऊपर रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि, “ शिक्षकों द्वारा बनाए गए टी.एल.एम बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाते हैं। ऐसे नवाचार शिक्षकों की समर्पण भावना और रचनात्मकता को दर्शाते हैं।” इस उपलब्धि के साथ श्रुति सिंह ने न केवल पटना का नाम रोशन किया है, बल्कि राज्य भर के शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा भी बन गई हैं।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur