आरएल पाण्डेय
लखनऊ। आईएमआरटी बिज़नेस स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘फ्यूज़न फेस्ट’ का आयोजन हुआ। पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन एथलीट एवं अर्जुन अवार्डी पद्मश्री सुधा सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व आईएफएस देशराज बंसल, निदेशिका शिल्पिका पाण्डेय सहित सभी शिक्षकगण भी मौजूद रहे एवं छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का पहला दिन खेल प्रतियोगिताओं के नाम रहा जिसमें आईएमआरटी कॉलेज सहित लखनऊ के विभिन्न कॉलेज जिसमें मुख्यतः सिटी कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, अम्बालिका इंस्टिट्यूट, एसएमएस कॉलेज, यशराज एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, मॉडर्न गर्ल्स डिग्री कॉलेज, केकेसी, लखनऊ विश्वविद्यालय, भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, बीबीडी विश्वविद्यालय, श्रीराम स्वरुप मेमो विश्वविद्यालय, जयपुरिया कॉलेज, स्टडी हॉल, कृष्णा कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डीबेट कम्पीटीशन, वॉलीबॉल, आर्म रेश्लिंग इत्यादि रहे जिसमें कुल प्रतिभागी छात्रों की संख्या लगभग 600 रही।
पद्मश्री सुधा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा के साथ खेल का जीवन में महत्व समझाया। साथ ही बताया कि खेल जगत में आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत मजबूत है। पहले के मुकाबले अब उत्तर प्रदेश से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में बहुत से खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है जिससे रोजगार में भी खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त हो रहा है। आईएमआरटी कॉलेज भी इसी क्रम में अच्छा प्रयास कर रहा है। महिलाओं को भी खेल और शिक्षा में अब बढ़—चढ़कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। चाहे क्रिकेट हो या ओलम्पिक हर जगह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का बोलबाला है। हमें इसी तरह से खेलों के माध्यम से छात्रों का विकास करना चाहिए जिससे इन्हीं छात्रों में से निकल के कोई देश का नाम रोशन करेगा।
संस्थान के चेयरमैन देशराज बंसल ने तीन दिवसीय कॉलेज फेस्ट के माध्यम से छात्रों में नयी ऊर्जा का संचार किया। साथ ही बताया कि कॉलेज निरंतर इस तरह की एक्टिविटी करता रहता है जिससे छात्रों में पढाई के साथ शारीरिक विकास भी हो, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास् करता है। कॉलेज में आगे 3 दिन तक इसी तरह से रौनक बनी रहेगी। कॉलेज छात्रों के होलोस्टिक डेवलपमेंट को लेकर बहुत उत्साहित है और भविष्य में भी इसी तरह की एक्टिविटी करता रहेगा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची इस प्रकार है- 100 मीटर रेस महिला- केकेसी की प्रिया प्रथम, आई ऍम आर टी की साक्षी यादव द्वितीय रही। 100 मीटर रेस पुरुष- आई ऍम आर टी के सागर त्रिपाठी प्रथम तो केकेसी के हिमांशु पल द्वितीय रहे। 200 मीटर रेस महिला- केकेसी की प्रिया प्रथम, आईएमआरटी की प्रगति शुक्ला द्वितीय रही। 200 मीटर रेस पुरुष- आईएमआरटी के सागर त्रिपाठी प्रथम तो केकेसी के हिमांशु पल द्वितीय रहे।
खबर लिखे जाने तक अन्य खेलो में परिणाम लंबित है। कार्यक्रम का पहला दिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतियोगी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।