Jaunpur News: ई—रिक्शा के विरूद्ध अभियान लगातार जारी

जौनपुर। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध 1 से 30 अप्रैल तक परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के अनुपालन में जनपद में अवैध, अनधिकृत, बिना वैध प्रपत्र संचालन, अवयस्कों द्वारा संचालन आदि अभियोगों के प्रति परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की गयी। जनपद में सिपाह चौराहा, लाइन बाजार, शाही किला, ओलंदगंज आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के अंतर्गत 21 वाहनों का चालान किया गया एवं 8 वाहनों को थानों में बन्द किया गया एवं अन्य 86 ई-रिक्शा चालकों चेतावनी दी गयी।
अवैध एवं अनधिकृत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के प्रति अभियानात्मक कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक के साथ प्रवर्तन कार्यवाही किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही में प्रमोद कुमार यात्री/मालकर अधिकारी, सुशील मिश्रा यातायात निरीक्षक, सुनील तिवारी सहायक यातायात निरीक्षक, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस के अन्य कार्मिक शामिल थे। ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों से अपील है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्रों को अद्यतन करा लें। वाहन स्वामी किसी भी स्थिति में अवयस्कों को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति न दें।

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur