अरविन्द यादव
केराकत, जौनपुर। गांव चलो अभियान के तहत गुरूवार को स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ब्राह्माणपुर में कार्यक्रम हुआ। देखा गया कि बूथ संख्या 326-327 पर पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर हरिहर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के साथ लोगों से जनसम्पर्क करके प्रपत्र वितरित किया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी लोगों को प्रपत्र दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि जनहित के बारे में सदैव सोचने वाली केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।