Home JAUNPUR Jaunpur News: योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने बाइक रैली निकालकर...
शमीम अहमद
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के नेतृत्व मे बाइक रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धिया गिनाया। बताया जाता है कि बाइक रैली को जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. अजय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाइक रैली के मध्यम से सरकार की विभिन्न परियोजना तक पहुंच कर सरकार की उपलब्धि गिनाया सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे हैं। जिला प्रवासी पवन पाल ने कहा कि युवाओं की शानदार उपस्थित है। इनका उत्साह देख कर लग रहा योगी जी पुनः पूर्ण बहुमत से आ रहे है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा मनोज दुबे, जयेश सिंह, श्याम दत्त दुबे, राकेश शुक्ला, मनोज सिंह, सुरेश गुप्ता, विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, शरद उपाध्याय, सत्यम सिंह तन्नू, शिव शंकर गुप्ता, महेंद्र यादव, संतोष सिंह, पंकज पाठक, अनुज जायसवाल, आशीष सिंह, रमेश विश्वकर्मा, रंजीत पाठक, अंबरीश सिंह, सूरज मिश्रा, सतेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, विशाल शुक्ला, धवल मिश्रा, ऋषिकेश, महेन्द्र यादव, जटाशंकर सिंह, दीपक द्विवेदी, नाजा दुबे, भगवानदास पटेल आदि उपस्थित रहे।


















