बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोथहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविंद प्रजापति पुत्र स्व. अलगू प्रजापति और राजकुमार प्रजापति पुत्र पतिराज प्रजापति से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनो के बीच गाली—गलौज व मारपीट हो गयी। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।